Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगंज तहसील परिसर से किसान की बाइक चोरी:बैनामा कराने आए धर्मवीर की मोटरसाइकिल गायब, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के अलीगंज तहसील परिसर से एक किसान की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के धुरीहार गांव निवासी धर्मवीर सिंह अपनी खेती का बैनामा कराने के लिए तहसील आए थे, तभी यह घटना हुई। पीड़ित किसान ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धर्मवीर सिंह पुरानी तहसील में अधिवक्ता के चेंबर में बैठे थे। उन्होंने बताया कि कागजों की फोटोस्टेट कराने के लिए वह एक दुकान पर गए थे। जब वह वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी मिली है और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने पुष्टि की कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि तहसील परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी नई तहसील से बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शाक्य ने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व नगर में तीन दुकानों में नकब लगाकर लाखों रुपये की चोरी हुई थी, जिसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। अध्यक्ष शाक्य ने कहा कि पुरानी तहसील परिसर में बैनामा और अन्य कार्यों के लिए किसानों व वादकारियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। ऐसे संवेदनशील स्थान से वाहनों की चोरी होना पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में कमी को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द किसान की मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में फाइनेंसकर्मी बनकर कार सवार से लूट, VIDEO:मारपीट कर दिनदहाड़े 27 हजार रुपए छीने, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
    Next Article
    सुल्तानपुर में 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार:मारपीट में प्रयोग की गई लाठी बरामद, दोनों के ऊपर कई मुकदमें दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment