Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप:लोजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की मांग

    17 hours ago

    1

    0

    भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के पीपरगांव में एक व्यक्ति को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। यह घटना 9 मार्च 2026 को हुई थी। मंगलवार 10 मार्च को सुबह करीब 11 बजे पार्टी के पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज 9 मार्च को गांव के प्रधान रामनायक यादव के घर हैंडपंप ठीक करने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान प्रधान के बेटे ने जैसलाल सरोज पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना के बाद चिराग पासवान और उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्वांचल अध्यक्ष राजीव पासवान (एडवोकेट) ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से टेलीफोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये का मुआवजा और आवासीय पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति (पासी) परिवार के साथ हुई इस घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में कमला कुमारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), आशुतोष सिंह गहरवार, धनंजय दुबे, विकास दुबे, अवनीश तिवारी, राहुल तिवारी, संतोष पंडित, शिवांश मिश्रा, अभिनव तिवारी और गोविंद पासवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर चस्पा किया ज्ञापन:विरोध में जमकर की नारेबाजी, 6 महीने से कर रहे जरनल सदन की मांग
    Next Article
    सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार:पांचों विधानसभाओं में बैठकें, एकजुट होकर संगठन मजबूत करने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment