Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कब्रिस्तान में कुत्ते को पीटा, 5 अज्ञात पर FIR:शाहजहांपुर में वीडियो सामने आया, जीव सहयोग फाउंडेशन ने दर्ज कराया मामला

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में एक कुत्ते को डंडों से पीटने के मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जीव सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक पीयूष पांडेय ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि वायरल वीडियो में कुत्ते को पीटने की घटना साफ दिख रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के लाला तेली बजरिया की है। जीव सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक पीयूष पांडेय ने अपनी एफआईआर में बताया कि उनसे करन नाम के एक बच्चे ने संपर्क किया था। करण ने उन्हें घटना से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कुछ अज्ञात लोग एक कुत्ते के साथ क्रूरता करते दिख रहे थे। करण ने इस मामले में कार्रवाई कराने के लिए मदद मांगी थी। पांडेय के अनुसार, यह घटना 7 मार्च की है। करन अपने कुत्ते को टहलाने के लिए घर से बाहर आया था। उसी दौरान कुत्ता रस्सी से खुलकर सीधा कब्रिस्तान के अंदर चला गया। उस समय कब्रिस्तान में पहले से पांच लोग मौजूद थे। इसके बाद उन लोगों ने कब्रिस्तान के अंदर कुत्ते को बंद कर दिया और उसे मारने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगे। करन एक छत के ऊपर गया, जहां से कब्रिस्तान के अंदर कुत्ते के साथ की जा रही क्रूरता साफ दिख रही थी। करन ने यह पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पांच लोग हाथों में डंडे लिए कुत्ते को मार रहे हैं। कुत्ता दर्द से चिल्ला रहा था और बचने की कोशिश कर रहा था। जब कुत्ता बचने के लिए चारपाई के नीचे छिपा, तो उन लोगों ने चारपाई को हटा दिया। इसके बाद उन्होंने कुत्ते को प्लास्टिक के बोरे में भरकर पीटना शुरू कर दिया। जब कुत्ते की मौत हो गई, तो आरोपी उसके शव को वहां से उठाकर ले गए। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने सीज किया गाड़ी, जांच शुरू
    Next Article
    ध्वस्तीकरण को लेकर असमंजस में सेंट्रल मार्केट के व्यापारी:भू उपयोग बदलने के नोटिस के बाद भी दुकानों पर आज चल सकता है बुलडोजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment