Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में घर में घुसकर युवक पर किया फायर:पैर में लगी गोली, बेटी की शादी में डीजे पर डांस के दौरान हुआ था विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्दा रायपुर में सोमवार रात एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी गई। गोली युवक के पैर में लगी है। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घायल युवक अच्छे लाल पाठक ने बताया कि वह कादीपुर से घर लौटे थे और खाना खाने जा रहे थे। तभी मनदीप तिवारी ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, मनदीप तिवारी और उसके साथ एक अन्य नकाबपोश व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। घायल की पत्नी रिज कुमारी ने बताया कि 8 फरवरी को उनकी बेटी की बारात आई थी। उस दौरान डीजे पर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। तब गांव के लोग होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस के आने पर भी शादी निपट जाने के बाद कार्रवाई की बात कही गई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। रिज कुमारी ने आरोप लगाया कि मंदीप तिवारी, सलमान और सचिन ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इन लोगों ने उनके भांजे को मारा था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सुलह कर ली गई थी। कादीपुर के सीओ विनय गौतम ने बताया कि डायल 112 पर गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर लखनऊ में नहीं कटेगी बिजली:24 घंटे लगातार होती रहेगी आपूर्ति, नहीं होगा कोई शट डाउन
    Next Article
    पिता का नाम बदलकर पाई मृतक आश्रित की नौकरी:29 साल से उठा रहा था वेतन, 8वीं की TC के सत्यापन में खुली पोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment