Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में हेड कांस्टेबल से 3 लाख की ठगी:साइबर अपराधियों ने UPI के जरिए सैलरी अकाउंट से उड़ाए रुपए, केस दर्ज

    20 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में एक हेड कांस्टेबल साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर अपराधियों ने यूपीआई (UPI) के जरिए उनके बैंक खाते से तीन बार में कुल 3 लाख रुपये निकाल लिए। इस संबंध में बुधवार रात मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित रणविजय यादव सुल्तानपुर पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा रायबरेली में एक सैलरी अकाउंट है, जिसे साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया। ठगों ने रणविजय यादव के सैलरी खाते को हैक कर यूपीआई धोखाधड़ी का सहारा लिया। उन्होंने अलग-अलग तीन दिनों में एक-एक लाख रुपये करके कुल 3 लाख रुपये उड़ा लिए। यह ठगी तीन अलग-अलग दिनों में हुई। पहली बार 19 अप्रैल को 1,00,000 रुपये निकाले गए। इसके बाद 20 अप्रैल को फिर 1,00,000 रुपये और 21 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन 1,00,000 रुपये खाते से उड़ा लिए गए। खाते से लगातार पैसे कटने के बाद मुख्य आरक्षी रणविजय यादव ने तुरंत साइबर थाना जनपद सुल्तानपुर में शिकायत दर्ज कराई। सुल्तानपुर साइबर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस ठगी मामले की जांच का जिम्मा निरीक्षक यदुवीर सिंह को सौंपा गया है। पुलिस अब ट्रांजैक्शन नंबर्स और साइबर इनपुट के जरिए उन अपराधियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में व्हाट्सएप पर 'बॉस' बनकर ठगे 18 लाख:नाम और डीपी देखकर कर्मचारी ने किया ट्रांसफर, जानिए कैसे काम करता यह स्कैम
    Next Article
    शाहजहांपुर में सीडीपीओ पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज:महिला कर्मचारी की शिकायत पर डीएम ने कराई जांच, आरोप सही पाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment