Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में मेल कर लिखा- डाकघर में 19 बम रखे:2 बजे फटेंगे, मुंह ढंककर निकलें; बम स्क्वॉड ने की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के डाकघर में बुधवार दोपहर बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ईमेल के जरिए मिली। जानकारी होत ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच में यह सूचना अफवाह निकली। मेल में लिखा था- आपके पासपोर्ट डॉक परिसर साइनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं, जो दोपहर 2:10 बजे फटेंगे। दोपहर करीब 11 बजे डाकघर को बम की धमकी वाला मेल मिला। पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार चौबे ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सीओ सिटी सौरभ सामंत के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम प्रधान डाकघर पहुंची और पूरी बिल्डिंग तथा परिसर को खाली कराया गया। पहले 5 तस्वीरें में देखिए पूरा सर्च ऑपरेशन… इसके बाद, पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने डाकघर के पूरे परिसर और बिल्डिंग के हर कमरे की जांच की। इस दौरान डाक कर्मियों और आम लोगों में दहशत का माहौल रहा। करीब आधे घंटे तक चले इस सर्च अभियान में डाक परिसर में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था ठीक है और जांच के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे के आसपास मेल आया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया है कि डरने वाली कोई बात नहीं है। अब पढ़िए मेल में क्या लिखा था… मेल में धमकी देने वाले ने सब्जेक्ट में लिखा, आपके पासपोर्ट डॉक परिसर के वॉशरूम में 19 साइनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं, जो दोपहर 2:10 बजे फटेंगे। सभी को तुरंत बाहर निकाले नाक और मुंह ढक लें। तमिलनाडु की समस्याओं को इंदौर तक लाने के लिए मैं क्षमा चाहता हूं। तमिलनाडु के पत्रकार उदयनिधि के गुलाम बन चुके हैं। जब किसी महिला के साथ कोई जालिम बलात्कार कर रहा होता है, तो वह मदद के लिए चीखती है। पहले वह उन लोगों का ध्यान खींचने के लिए चीखती है, जो उसकी मदद कर सकते हैं, फिर वह बलात्कारियों द्वारा पहुंचाए गए असहनीय दर्द के कारण चीखती है। अब जब उस महिला के साथ वही जालिम बलात्कार कर रहा हो और उसी समय अगर पत्रकार और मीडियाकर्मी बनकर आए चार और जालिम भी उतनी ही जोर से चिल्लाने लगें, तो क्या पीड़ित की चीखें किसी को कभी सुनाई देंगी? तमिलनाडु में ठीक यही हो रहा है। मैं तमिलनाडु में तमिल महिलाओं के साथ हुए उन हजारों बलात्कारों की बात नहीं कर रहा हूं, जिनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई। मैं तो ‘मां तमिलनाडु’ के साथ हो रहे अत्याचार की बात कर रहा हूं। मीडियाकर्मियों को पैसे देकर मीडिया पर कब्जा किया जा रहा है और सिर्फ दो ही बातें फैलाई जा रही हैं। DMK सरकार की तारीफ या उदयनिधि की आलोचना को कमजोर करने के लिए शोर मचाना। तमिलनाडु की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था बहुत सीधी-सादी बताई जा रही है। NGO, PETA और Ford Foundation जैसे संगठनों के नाम पर विदेशी फंडिंग कुछ ट्रस्टों को भारी मात्रा में दी जाती है। ये ट्रस्ट फिर तमिलनाडु में उन विदेशियों का एजेंडा आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। जिन ट्रस्टों को सबसे ज्यादा विदेशी चंदा मिला है। वो दो बताए जाते हैं मुरासोली ट्रस्ट और DMK ट्रस् और इस समय इन दोनों ट्रस्टों की कमान उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के हाथों में बताई जा रही है। इसके बाद, इन बड़े फंड का इस्तेमाल वोट खरीदने, मीडिया को प्रभावित करने, अखबारों और पत्रकारों को प्रभावित करने, और यहां तक कि सरकारी अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए किया जाता है। इस कारण पूरी राजनीतिक व्यवस्था एक ही केंद्र के आगे झुकती हुई दिखाई देती है। अब हम चुनाव जैसे लोकतांत्रिक तरीकों को छोड़कर, गोलियों और बमों के जरिए मां तमिलनाडु को साफ करेंगे। आज आपके पासपोर्ट ऑफिस डाकघर में हुआ धमाका हमारी ताकत का एक जीता-जागता सबूत है। अगर DMMK 2026 का चुनाव जीतती है, तो जीत के तोहफे के तौर पर उन्हें अपने परिवार का एक सदस्य खोना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC के खिलाफ प्रदर्शन:विभिन्न छात्र संगठनों का समता मार्च , प्रदर्शनकारी छात्र बोले- UGC से विश्वविद्यालय में भेदभाव खत्म होगा।
    Next Article
    'सब सनातनी हैं, तो लिखने में क्या घबराहट', सारा अली खान मामले पर बोलीं कंगना रनौत, केदारनाथ में दर्शन के लिए एक्ट्रेस को देना होगा एफिडेविट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment