Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में निषाद बस्ती पर कब्जे की कोशिश:ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रोटेस्ट, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में निषाद समुदाय के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर अपनी बस्ती पर कथित कब्जे के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह मामला ग्राम पंचायत करौदिया देहात के बलुआ गांव स्थित गाटा संख्या 64 घ. से संबंधित है। ग्रामीणों के अनुसार, इस भूमि पर निषाद समुदाय के लोग सैकड़ों वर्षों से निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 16 मार्च को शाम लगभग 4 बजे, प्रदीप दुबे नामक व्यक्ति जेसीबी, मजदूर और हथियारबंद बदमाशों के साथ गांव पहुंचा। आरोप है कि उसने निषाद बस्ती खाली कराने के लिए अभद्र गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। दबंग प्रदीप दुबे ने कथित तौर पर धमकी दी कि वह अकबरपुर, कानपुर और अयोध्या से गुंडे लाकर पूरे गांव को 'जंग में तब्दील' कर देगा। उसने ग्रामीणों को जान से मारने या जमीन छोड़कर कहीं और ठिकाना बनाने की धमकी भी दी। ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी भी समय गंभीर अप्रिय घटना हो सकती है, जिससे पूरे गांव की जान-माल को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदीप दुबे और अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और निषाद बस्ती को बेघर होने से रोकने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाई कोर्ट बेंच पहले दें, तभी मवाना कोर्ट चलने देंगे:मेरठ बार एसोसिएशन की आम सभा में घोषणा, 'जस्टिस एट डोर स्टेप' लागू हो
    Next Article
    अयोध्या कोर्ट का दरोगा को पेश करने का आदेश:10 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में गवाही से अनुपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment