Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा:पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, दूसरी महिला से अवैध संबंध का विरोध कर रही थी

    18 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर की गोसाईंगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति लाल बहादुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बुधवार देर रात पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अलहदादपुर बसौंहा निवासी सुनीता (36 वर्ष) का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की। गुरुवार को मृतका के भाई पूर्णमासी, जो अंबेडकर नगर के बेवाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द गांव के निवासी हैं, ने गोसाईंगंज थाना में लिखित तहरीर दी। उन्होंने अपनी बहन की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया। पूर्णमासी ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही पति सुनीता के साथ मारपीट करता था, जिसके कारण वह अक्सर मायके में रहती थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुनीता की हत्या की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने बुधवार शाम को शव के अंतिम संस्कार के दौरान ही आरोपी पति लाल बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच रोटी बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। वहीं, गांव में चर्चा है कि मृतका के पति का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध था। कुछ दिन पहले उसी महिला से सुनीता का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था। मृतका सुनीता अपने पीछे 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस, 11 वर्षीय पुत्र रिंस और 6 वर्षीय पुत्र बीके यादव को छोड़ गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन का प्रदर्शन:जौनपुर शाखा ने काली पट्टी बांधकर सरकारी नीतियों का किया विरोध
    Next Article
    त्योहारों से पहले प्रशासन सतर्क:उन्नाव में सम्भ्रांत व्यक्ति, धर्मगुरुओं के साथ बैठक, खलल डालने वालो पर कार्यवाही होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment