Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की मंडलीय समीक्षा:अपर निदेशक बोले- लक्ष्य के हिसाब से काम पूरा करें

    5 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अयोध्या मंडल के अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डॉ. वी.के.एस. चौहान ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में अयोध्या मंडल के संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ. रमेश कुमार भी उपस्थित रहे। उनके साथ अयोध्या मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण भी बैठक में शामिल हुए। इनमें सुल्तानपुर से डॉ. भारत भूषण, अमेठी से डॉ. अंशुमान सिंह, अंबेडकर नगर से डॉ. संजय कुमार शैवाल, अयोध्या से डॉ. देवेंद्र वितौरिया और बाराबंकी से डॉ. अवधेश यादव प्रमुख थे। जनपद सुल्तानपुर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.सी. सरोज, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालजी, डॉ. पी.डी. त्रिपाठी और डॉ. हरेन्द्र नाथ वरूण, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी भी मौजूद रहे। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं के मंडलीय एवं जनपदीय नोडल अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल स्टोर में भीषण आग:बाराबंकी में लाखों की दवाएं जलकर राख, कोई जनहानि नहीं
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने दुकानों से हटाए शटर:मेरठ में ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद बचने के लिए अलग- अलग तरीके ढुंढ रहे दुकानदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment