Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने दुकानों से हटाए शटर:मेरठ में ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद बचने के लिए अलग- अलग तरीके ढुंढ रहे दुकानदार

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिया गया समय जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही व्यापारियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए सुंदरकांड, पंचायत और जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद अब और नया तरीका अपना रहे हैं। सेक्टर 2 के दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर लगे शटर हटाकर अब गेट लगाने शुरू कर दिये हैं ताकि ध्वस्तीकरण से बचा जा सके। घ्वस्तीकरण से बचाने के अलग अलग तरीके व्यापारियों का मानना है कि यदि वह शटर हटाकर इसी प्रकार का गेट लगा लेते हैं जैसा गेट घर में होता है तोवह आवासीय में आ जाएगा और उनकी दुकानें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सक बचव जाएंगी। इसके साथ ही कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों में चल रही आवासीय गतिविधियां बंद भी कर दी हैं। मुख्यमंत्री से मिलने का नहीं मिला समय व्यापारियों का कहना है उन्होंने अपने इस मुद्दे के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलवाने की बात अपने जनप्रतिनिधियों के सामने भी रखी थी लेकिन उनको समय नहीं मिला है। इसके साथ ही व्यापारियों का कहना है कि हम अपनी मांग को लेकर कमिश्नरी पर भी पहुंच रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने हमे जाने नहीं दिया। पंचायत और सुंदरकांड भी किया सुप्रीम कोर्ट ने 27 जनवरी को आवासीय जगह पर कॉर्मशियल गतिविधियों बंद करने अन्यथा प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने के लिए 6 हफ्तों का समय दिया था। इसके बाद से ही व्यापारियों की बेचैनी बढ रही है। व्यापारियों ने विरोध में दुकाने बंद कर पंचायत भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ इसके बाद व्यापारियों ने भगवान से अपने प्रतिष्ठानों की रक्षा की प्रार्थना करते हुए सुंदरकांड भी कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की मंडलीय समीक्षा:अपर निदेशक बोले- लक्ष्य के हिसाब से काम पूरा करें
    Next Article
    2 साल से प्रेग्नेंट बता रहे लोग:सरगुन मेहता ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, रवि दुबे संग बेबी प्लानिंग खबरों को बताया झूठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment