Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में विवाद के बाद घर पर पत्थरबाजी:9 लोगों पर केस दर्ज, वीडियो के आधार पर पुलिस पहचान शुरू की

    13 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नया नगर की मलिन बस्ती में मंगलवार को एक मामूली विवाद के बाद एक घर पर जमकर पत्थरबाजी की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने नौ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता शबाना पत्नी एजाज अहमद ने बताया कि पहले उनकी दोस्त नेहा घर पर अकेली थीं, तब कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद, एक अन्य घटना में, रवि, सूरज, मुकुल, करुण सहित 10-15 अज्ञात लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर उनके घर में घुस गए। हमलावरों ने शबाना की बहन, उनके पति और बच्चों पर हमला किया। इस हमले में साहिल और अरबाज के बेटे साहबजादे को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना प्रार्थिनी के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने इस मामले में अरसू उर्फ साहिल, अयाज, आयासन, साहिल, साहबजादे, अरबाज, फ़ौजान, अलबक्श और गुड्डू सहित कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर ईंट-पत्थर चलाने वाले अन्य आरोपियों की पहचान और पड़ताल कर रही है। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होटल सील किया तो जमा किया गृह कर:भूमाफिया गजेंद्र नेगी के होटल पर 1835884 रुपए बकाया था, नगर निगम ने कार्रवाई की थी
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:आजमगढ़ में 273 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, 22 अति संवेदनशील केंद्र घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment