Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्भल में सपा ने सौंपा ज्ञापन:रमजान के लिए सफाई, बिजली समेत पांच मांगें रखीं

    1 day ago

    1

    0

    सम्भल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए उपजिलाधिकारी रामानुज को पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मुस्लिम समुदाय के लिए मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की, क्योंकि रमजान के दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और इमामबाड़ों में इबादत के लिए पहुंचते हैं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मस्जिदों, मदरसों और इमामबाड़ों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रमजान में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है, इसलिए नगर निकाय नियमित रूप से इन स्थलों के आसपास कूड़ा उठान और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करे। इसके साथ ही, 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, विशेषकर इफ्तार, सहरी और तरावीह की नमाज के समय बिजली कटौती न हो। इसके अतिरिक्त, दिन में तीन बार जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। कार्यकर्ताओं ने गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कीमतों पर कड़ी निगरानी रखने की भी मांग की, ताकि मिलावटी या महंगे दामों पर सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और आम जनता को राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला सचिव सईद अख्तर ने कहा कि रमजान भाईचारे और संयम का संदेश देता है। उन्होंने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान वसीम अहमद, इरशाद, सत्तार, तालिब मलिक, मेंबर वसीम, अरमान मियां, रमेज़ राजा, उवैस, हफीज़ खां, डॉ. मुस्तफा, रियाज, कैफ, फैज़ सहित कई अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पति से फोन पर विवाद के बाद बनाया वीडियो, पति को बताया जिम्मेदार
    Next Article
    पुरहा नदी पुनरुद्धार, 13 किमी पर कार्य पूरा:शेष 18 किमी के लिए कार्ययोजना तैयार, 2026 तक होगा पूर्ण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment