Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समरीन हत्याकांड में बॉयफ्रेंड अवनीश ने कोर्ट में सरेंडर किया:लखनऊ में होटल के 10वें फ्लोर से गिरी थी, मौत के बाद भाग गया था

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के समरीन हत्याकांड में फरार बॉयफ्रेंड ने सरेंडर कर दिया है। आरोपी अवनीश जायसवाल उर्फ देव गुरुवार शाम अपने वकील के साथ ACJM कोर्ट पहुंचा। जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे हिरासत में ले लिया गया। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। रिमांड के बाद पुलिस उससे पूछताछ शुरू करेगी और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करेगी। 24 साल की समरीन की सोमवार शाम 6.30 बजे होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। वह अवनीश के साथ रुकी थी। उसके गिरने के बाद अवनीश भाग गया था। दोनों ने होटल में दोपहर 12 बजे चेक-इन किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में समरीन की मौत का कारण गंभीर चोटों के चलते शॉक और हैमरेज बताया गया। ऊंचाई से गिरने से उसकी कमर और दोनों पैर टूट गए थे। सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस अवनीश की तलाश में सुल्तानपुर, अयोध्या और उन्नाव में दबिश दे रही थी। 3 तस्वीरें- दिन में दोनों होटल आए, शाम को लड़की गिरी पांच बहनें और दो भाई, मां के साथ रहती थी समरीन समरीन पांच बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। पिता मोहम्मद तज्जू की 7 साल पहले मुंबई में मौत हो गई थी। बड़ा भाई इमरान सऊदी अरब और छोटा भाई आमिर ओमान में रहता है। दोनों कपड़ों पर कारीगरी का काम करते हैं। समरीन की शादी 6 साल पहले चौपटिया की तंबाकू मंडी के पास रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद एक बच्चा हुआ, लेकिन 6 महीने में उसकी मौत हो गई। एक साल बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। फिर समरीन मां और बहनों के साथ रहने लगी। मां ने धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया था समरीन की मां सूफिया बानो ने आरोप लगाया था कि लड़के का नाम देव है। उसने हाथ में कलावा बांध रखा था। होटल में उसने कोई दूसरा नाम लिखवाया था। मेरी बेटी कपड़े लेने गई थी। लड़का उसे अकबरी गेट से बहलाकर होटल ले गया। वहां कमरे में जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर 10वीं मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसका भाई DSP है। मुझे इंसाफ चाहिए। अंबेडकरनगर में दुकान, दोस्तपुर में ननिहाल पुलिस के मुताबिक, अवनीश का मूल निवास अंबेडकरनगर के अकबरपुर में है। टांडा रोड स्थित ओवरब्रिज के पास उसकी ‘भूषण मशीनरी स्टोर’ नाम से दुकान है। पिता संतलाल जायसवाल दुकान पर बैठते हैं। परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं। अवनीश अपने ननिहाल सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर कस्बे में रहता है। -------------------------------------- इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… समरीन पर शादी का दबाव बना रहा था अवनीश:मां बोली- उसका खून चाहिए, योगी इंसाफ दिलाएं; लखनऊ में होटल से गिरकर हुई थी मौत ‘योगी जी, अभी कोई और होता तो बुलडोजर चल गया होता। एक मां की लाज रख लीजिए। हमें इंसाफ दिला दीजिए। आपको आपकी मां का वास्ता। हमें उस लड़के का खून चाहिए।’ ये शब्द समरीन की मां सूफिया बानो के हैं। वह रोते-बिलखते हुए इंसाफ की गुहार लगा रही थीं। परिवार ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में वकील की गोली मारकर हत्या:पत्नी बोली- पुलिस के सामने मारा, मौत के बदले मौत चाहिए; मुंह बांधे हमलावरों का CCTV
    Next Article
    मां बोली- मेरी बच्ची से टीचर ने गलत काम किया:गंदी बातें करता था, मिर्जापुर में 50 साल के सरकारी टीचर ने की रेप की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment