Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में वकील की गोली मारकर हत्या:पत्नी बोली- पुलिस के सामने मारा, मौत के बदले मौत चाहिए; मुंह बांधे हमलावरों का CCTV

    21 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 52 साल के वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेट में गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें SRN अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी वर्षा ने बताया कि पुलिस के सामने मेरे पति सतीश श्रीवास्तव को गोली मारी गई है। आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। मुझे खून का बदला खून और मौत का बदला मौत चाहिए। वहीं, वकील की हत्या के बाद 4 घंटे तक उनके घरवालों ने कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। डीसीपी सिटी सागर जैन के आश्वासन के बाद घरवाले शांत हुए और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी देवेंद्र नाथ भी वकील है। हमलावरों का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें सभी मुंह बांधे हुए जाते दिख रहे हैं। हत्या के मामले में उनकी पत्नी की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें भाजपा नेता समेत 4 लोग नामजद किए गए हैं। घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र की गुरुवार सुबह 12 बजे की है। अब पूरा मामला विस्तार से वकील, उनकी पत्नी और बेटियां कॉलेज में थे सलोरी में रहने वाले सतीश कुमार श्रीवास्तव के परिवार में पत्नी वर्षा, 2 बेटियां वैष्णवी और वैशाली हैं। घर से करीब 200 मीटर दूर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में सतीश कुमार श्रीवास्तव लैब अटेंडेंट थे। पत्नी वर्षा इंटर कॉलेज में पढ़ाती हैं। बेटी वैशाली भी प्राइवेट कॉलेज में टीचर है। वर्षा श्रीवास्तव ने बताया- देवेंद्रनाथ मिश्रा पिछले एक साल से हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इस मामले में हमने सीएम योगी, डीसीपी और एसीपी समेत कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया था। 10 दिसंबर को मेरी बेटी के साथ भी उन लोगों ने घटना की थी। हम गोरखपुर गए थे और योगीजी से मिले थे। उन्होंने हमें सांत्वना दी थी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। लेकिन, एसीपी विवेक यादव आरोपियों का साथ दे रहे थे। पत्नी बोलीं- हमलावर घर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे थे आज मेरे पति, मैं और मेरी बेटियां कॉलेज में थे। घर पर ताला लगा था। दोपहर करीब 12 बजे मेरे पति का मेरे पास फोन आया। उन्होंने कहा कि सलोरी वाले मकान में देवेंद्रनाथ मिश्रा कई लोगों को लेकर घुस गया है। जल्दी पहुंचो, हम भी पहुंच रहे हैं। हम लोग दौड़ते हुए अपने घर पहुंचे। हमने देखा कि करीब 20 लोगों के साथ देवेंद्रनाथ हमारे मकान में तोड़फोड़ कर रहा है। घर के पीछे प्लॉट की बाउंड्री तोड़ दी है। हम लोगों ने विरोध किया। इस पर उसने मेरे पति को धक्का दे दिया। फिर लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। उसके साथ उसका बेटा निपेंद्रनाथ मिश्रा उर्फ बच्चू, अमरेंद्रनाथ मिश्रा उर्फ अनुपम समेत 7-8 लोग थे। देवेंद्रनाथ की पत्नी भी थी। इन सभी ने हम लोगों पर पथराव कर दिया। मुझे जमीन पर गिरा दिया। लात-घूसों से मारा। कुर्सी से हमला किया। रिवॉल्वर से पति के पेट में गोली मारी पत्नी ने बताया- इसके बाद अमरेंद्रनाथ ने रिवॉल्वर निकाल ली। उसने मेरे पति के पेट में गोली मार दी। चौकी इंचार्ज विनय यादव ने भी मेरे पति के साथ मारपीट की। मैं चाहती हूं कि आरोपियों पर एफआईआर हो, उनका एनकाउंटर किया जाए। वर्षा ने बताया- जमीन हमारी है। सभी कागज मेरे पास हैं। देवेंद्रनाथ ने कहा था कि मुझे गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह दे दो। 50 साल का दोस्ताना था, इसलिए मेरे पति ने उसे गाड़ी खड़ी करने की परमिशन दे दी। 2 साल तक वह गाड़ी खड़ी करता रहा। इसके बाद देवेंद्रनाथ ने जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ा, तो हम लोग पुलिस और कोर्ट गए। मुझे क्या पता था कि यह बिच्छू बन जाएगा? घरवालों ने 4 घंटे तक हंगामा किया दूसरी ओर, सतीश श्रीवास्तव की हत्या की खबर मिलते ही उनके साथी वकील और घरवाले मौके पर पहुंच गए। वे लोग सतीश की बॉडी लेकर अस्पताल से निकले। कहने लगे कि जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होगा, शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा। सूचना मिलते ही डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव और डीसीपी सिटी सागर जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घरवालों को समझाया। इसी बीच पुलिस अफसरों की वकीलों और घरवालों से नोकझोंक भी हो गई। सतीश की बेटी वैशाली ने डीसीपी से कहा- हम लोग जब आपके पास शिकायत लेकर गए थे, तब आपने डांट कर भगा दिया था। चौकी प्रभारी के सामने मेरे पिता को गोली मारी गई है। हमलावर मेरे घर के ऊपर चढ़े थे। करीब 4 घंटे तक घरवाले शव को लेकर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस अफसरों से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर वे लोग शांत हुए। डीसीपी बोले- 3 टीमों का गठन किया गया है, कुछ आरोपी हिरासत में डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया- देवेंद्रनाथ मिश्रा और सतीश श्रीवास्तव के बीच नजूल की संपत्ति को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था। देवेंद्रनाथ अपर शासकीय अधिवक्ता (AGA) हैं। गुरुवार करीब 11:45 बजे देवेंद्रनाथ विवादित संपत्ति पर पहुंचा। वहां सतीश श्रीवास्तव की ओर से पहले से लगाया गया ताला तोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान देवेंद्रनाथ मिश्रा की ओर से फायरिंग की गई। इसमें एक गोली सतीश श्रीवास्तव के पेट में लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले उन्हें राज नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश के घरवालों की शिकायत पर थाना कर्नलगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए 3 पुलिस टीमें बनाई गई हैं। आसपास लगे CCTV की फुटेज भी खंगाली जा रही है। भाजपा नेता समेत 4 नामजद अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या के मामले में उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें भाजपा नेता देवेंद्र नाथ मिश्रा उर्फ झून्ने, उनके बेटे अमरेंद्र नाथ मिश्रा और निपेंद्र नाथ मिश्रा के अलावा उनकी पत्नी शैल मिश्रा को नामजद किया गया है। तहरीर में 8 से 10 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें- मॉडल श्रद्धा फिर सामने आई, शिवा हत्याकांड की कहानी सुनाई, उस रात क्या-क्या हुआ बताया लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो सामने आया है। नेपाल भाग चुकी श्रद्धा का पिछले 12 घंटे में यह तीसरा वीडियो है। गुरुवार को जारी इस वीडियो में वह कह रही है- वह हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से देखा उसे कूदते हुए। अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे तो सब कुछ निकलेगा। उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है। ऐसा नहीं है कि हम लोग परेशान नहीं हैं। उस वक्त मैं कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी। मेरी तबीयत बहुत खराब हो गई थी, क्योंकि मेरे घर से किसी ने सुसाइड अटेम्प्ट किया, तो मेरी हालत खराब होना स्वाभाविक है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर रिंकू सिंह का डॉगी लापता:अलीगढ़ में घर से टहलने निकला था; बहन बोलीं- प्लीज, हमारी मदद करें
    Next Article
    समरीन हत्याकांड में बॉयफ्रेंड अवनीश ने कोर्ट में सरेंडर किया:लखनऊ में होटल के 10वें फ्लोर से गिरी थी, मौत के बाद भाग गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment