Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 19 गोवंश बरामद:जंगल मोरैला होते हुए बिहार ले जा रहे थे दो तस्कर, अंधेरे में पशुओं को छोड़कर भागे

    13 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने शनिवार को 19 गोवंश बरामद किए। इन गोवंश को वध के इरादे से जंगल के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश रामपुर बरकोनिया पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो गो-तस्कर वेलवा डंडी जंगल मोरैला से होते हुए बिहार सीमा की ओर गोवंश ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने एक टीम गठित की। टीम ने मोरैला के जंगल में घेराबंदी कर 19 गोवंश बरामद किए। बरामद गोवंश में 1 बैल, 6 गाय, 8 बछिया और 4 बछड़े शामिल हैं। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस संबंध में थाना रामपुर बरकोनिया में गो-वध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गोवंश बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक रामनिवास यादव और हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमात में शामिल होने आए 6 कश्मीरी हिरासत में:पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा: तीसरे दिन 605 छात्र अनुपस्थित:जौनपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, नकल का कोई मामला नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment