Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र मंडी अग्निकांड में मुआवजे की मांग:भाजपा ने उठाई मांग, सपा ने जांच पर जोर दिया, आग से 14 दुकानें जलकर राख हुई थी

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित नवीन मंडी समिति में सोमवार की रात करीब 11 बजे लगी भीषण आग में लगभग 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में फल, सब्जियां और अन्य सामान नष्ट होने से किसानों और व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग तेज हो गई है। भाजपा ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर राहत दिलाने की पहल की है, जबकि समाजवादी पार्टी ने मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि और योगेश सिंह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना देकर आग बुझाने के प्रयास में सहयोग किया। मंगलवार को डॉ. धर्मवीर तिवारी ने मंडी समिति पहुंचकर सचिव से मुलाकात की और नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को भी मामले से अवगत कराया। मंत्री ने जिलाधिकारी से बातचीत कर पीड़ित व्यापारियों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। डॉ. तिवारी ने मंडी सचिव से नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने को कहा, ताकि राहत की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें जल्द राहत देनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे खराब होने पर उठाए सवाल उधर, समाजवादी पार्टी ने अग्निकांड में करीब 40 लाख रुपये की उपज, फल, सब्जियां और अन्य सामान नष्ट होने की जानकारी देते हुए प्रभावित किसानों और व्यापारियों को उचित मुआवजा देने की मांग की। पार्टी ने मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों के खराब होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। सपा ने अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने, सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारणों का पता लगाने और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मंडी में अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान:प्रदर्शन करना गलत नहीं, इसकी आड़ में अराजकता फैलाना उचित नहीं
    Next Article
    दुकानदार का बच्चे को स्कूटी पर ले जाने का VIDEO:हापुड़ में अपहरण और मारपीट के आरोप, सीओ बोले- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment