Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सनातन संस्कृति जागरण अभियान का समापन:सुधांशु जी महाराज ने कहा– आत्मनिर्भरता, भक्ति और ध्यान साधना से ही जीवन में मिलती है शांति

    16 hours ago

    1

    0

    आईटीआई परिसर में चार दिनों से चल रहे सनातन संस्कृति जागरण अभियान महोत्सव का रविवार सुबह मंत्र दीक्षा और महाआरती के साथ समापन हो गया। अंतिम सत्र ध्यान साधना को समर्पित रहा, जिसमें अ ध्यात्म, संस्कार और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया। समापन समारोह में अध्यात्म जगत के शीर्ष संत सुधांशु जी महाराज ने कहा कि आत्मनिर्भर बनकर ही जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मन को शांत और संतुलित रखने वाला व्यक्ति ही जीवन को सही ढंग से जी पाता है। परमात्मा से जुड़ने के लिए भक्ति, जप, सिमरन, स्तुति और प्रार्थना को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। ध्यान एवं योग गुरु डॉ. अर्चिका दीदी ने कहा कि जो व्यक्ति हर समय परमात्मा और अपने सद्गुरु का स्मरण करता है, उसके जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। गुरु मंत्र की शक्ति को जागृत कर सकारात्मक जीवन अपनाना चाहिए। इस अवसर पर बबीता सिंह चौहान, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने कहा कि आज के समय में संस्कारवान परिवार ही हमारी संस्कृति को बचा सकते हैं। परिवार में सामंजस्य, प्रेम और सहयोग से ही संस्कृति को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से दूरी बनाकर गुरुकुल शिक्षा पद्धति और पारिवारिक संस्कारों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव को सफल बनाने में सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में मेरठ छावनी के विधायक अमित अग्रवाल और मुख्य यजमान वरुण अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में नव भारत साक्षरता परीक्षा आयोजित:4700 प्रौढ़ों ने लिया हिस्सा, 400 स्कूलों में बने केंद्र
    Next Article
    बागपत में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार समारोह आयोजित:251 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment