Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांप के डसने से 6 साल के बच्चे की मौत:महोबा में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, CHC में नहीं मिला इलाज

    51 minutes ago

    1

    0

    महोबा के कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में लापरवाही के कारण 6 साल के ऋतिक की जान चली गई। ऋतिक को सांप ने काट लिया था। परिजन सुबह कबरई CHC पहुंचे, लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर या स्टाफ नहीं मिला। रेफर पर्चा न होने पर एंबुलेंस ने भी सेवा देने से मना कर दिया। परिजन बाइक से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। यह घटना महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसीकलां गांव की है। दुर्जन अपने 6 साल के बेटे ऋतिक के साथ घर पर सो रहे थे। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे ऋतिक को जहरीले सांप ने काट लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत कबरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और दूसरे कमरों में करीब 15 मिनट तक डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को ढूंढते रहे। लेकिन अस्पताल का कोई भी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अपनी जगह से गायब थे। जब परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, तो एंबुलेंस कर्मचारियों ने कबरई CHC से रेफर पर्चा न होने की बात कहकर सेवा देने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को बाइक पर बैठाकर 20 किलोमीटर दूर महोबा के जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज और इंजेक्शन देना शुरू किया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और इलाज के दौरान ऋतिक की मौत हो गई। ऋतिक की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। पिता दुर्जन और रिश्तेदार प्रमोद गहरे सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि अगर कबरई CHC में बच्चे को समय पर प्राथमिक इलाज और सांप के जहर का इंजेक्शन मिल जाता, तो ऋतिक की जान बच सकती थी। परिजनों ने सरकारी व्यवस्था और डॉक्टरों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार ड्यूटी के लिए वेतन दे रही है, तो डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी छोड़कर कहां चले गए? पीड़ित परिवार ने लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर:आगरा में DCP वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी
    Next Article
    गंगा-यमुना का रौद्र रूप, कई घरों में पहुंचा पानी:प्रयागराज में नागवासुकी मंदिर की सीढ़ियां डूंबी, मुख्य द्वार बंद; जलपुलिस कर रही अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment