Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यालय पर संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई:कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया

    14 hours ago

    1

    0

    हरदोई में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके क्रांतिकारी विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि संत गाडगे महाराज एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित, वंचित, पीड़ित और शोषित समाज को जागरूक करने में समर्पित कर दिया। शराफत अली ने आगे बताया कि गाडगे महाराज ने सरल भाषा में कीर्तन के माध्यम से जनता को अंधविश्वास, कुपोषण, अस्वच्छता और अशिक्षा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जगाने का काम किया। उन्होंने समाज सुधार के लिए दिन-रात मेहनत की और अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस जयंती कार्यक्रम और गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, अमित बाजपेई, फूलचंद वर्मा, धर्मवीर यादव और जिला महासचिव चंद्रशेखर पाल मौजूद रहे। इसके अलावा सपा महिला प्रदेश सचिव पूनम सरोज, अलका दीक्षित, सीमा यादव, प्रदेश सचिव सूरज वर्मा, जिला सचिव सोनू त्रिपाठी, मोतीलाल यादव और विधानसभा अध्यक्ष संतोष वर्मा सहित उत्तम यादव, अशोक बाबू, सईद अहमद, तिलकचंद पासी, आलोक वर्मा, अकील अख्तर, शिवा यादव और राकेश दिवाकर जैसे अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संत गाडगे महाराज के बताए हुए सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटियां ही निकलीं पिता की कातिल:कहा- बेटा-बेटी में फर्क करते थे, चाकू से गोदकर ली जान
    Next Article
    हापुड़ में अंतरराज्यीय टीम का छापा:ऑयल मिल सहित कई प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment