Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने गैस सिलेंडर किल्लत पर प्रदर्शन किया:बहराइच में कालाबाजारी रोकने और समय पर आपूर्ति की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने आज गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। यह प्रदर्शन समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव के नेतृत्व में हुआ। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव ने कहा कि जनपद में लोगों को समय पर गैस की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे आम जनता के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोग भी काफी परेशान हैं। उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने, कालाबाजारी रोकने और लोगों को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद, सभी कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में बंद मकान से 24 अवैध गैस सिलेंडर बरामद:DSO ने की छापेमारी, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की आशंका
    Next Article
    महराजगंज में मंत्री राजभर को काला झंडा दिखाने पर गिरफ्तारी:जनहित किसान पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर रिहाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment