Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने नमक-रोटी खाकर भाजपा सरकार का विरोध किया:महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं पर साधा निशाना

    3 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ नमक-रोटी खाकर महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को 'नाकामी का दौर' बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ जब सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 12 वर्ष केवल मंत्री, विधायक और सांसदों के लिए 'अच्छे दिन' लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और नौजवान महंगाई तथा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार लगातार अपनी उपलब्धियां गिना रही है, जो जमीनी हकीकत से अलग हैं। यादव ने सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद पड़े हैं, वहीं जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लोगों को महीनों इंतजार करना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डॉक्टरों और आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि जिले में मजदूरों को पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है और बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। यादव ने याद दिलाया कि भाजपा नेताओं ने कभी महंगाई कम करने और वस्तुओं को सस्ता करने का वादा किया था, लेकिन आज खाने का तेल, गैस सिलेंडर, दवाई, पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर दिनभर मेहनत करने के बाद भी परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाई महसूस कर रहा है, और इसी स्थिति को दर्शाने के लिए नमक-रोटी खाकर विरोध दर्ज कराया गया। अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। इस अवसर पर शंभू भारती, सरोज शर्मा, मोहन केवट, सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर खरवार, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3,029 परीक्षार्थियों ने छोड़ी राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा:गोंडा में 4,491 में से सिर्फ 1,462 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल
    Next Article
    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने भोजपुरी में किया संबोधित:बलिया में शिव महापुराण कथा के दौरान पंडाल तालियों से गूंजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment