Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नजीबाबाद में झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत:9 मार्च को विवाद में हुआ था घायल, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नजीबाबाद इलाके में 9 मार्च को हुए एक मामूली विवाद में घायल हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग रामपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। देहरादून के एक अस्पताल में पांच दिन के इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना नजीबाबाद थाना क्षेत्र की ग्रीन वैल्यू कॉलोनी में हुई थी। रामपाल, जो कीरतपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के निवासी थे, अपने बड़े भाई के निधन पर शामिल होने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका अपने चचेरे भाई से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रामपाल के चचेरे भाई ने अपने लड़कों को बुला लिया और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक की बहन कमला ने बताया कि उनके भाई की मौत में शामिल होकर लौटते समय यह विवाद हुआ था। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 12 केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा:2 दिन में 5040 अभ्यर्थी शामिल, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
    Next Article
    सपा नेताओं ने कांशीराम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:कौशांबी में उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment