Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सपा सरकार बनने पर संभल में हुए केस वापस लेंगे':मुरादाबाद में शिवपाल यादव बोले- झूठी रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करेंगे

    10 hours ago

    1

    0

    सपा नेता शिवपाल यादव ने मंगलवार को मुरादाबाद में कहा कि, 2027 में सपा की सरकार बनी तो संभल में दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। झूठी रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। शिवपाल यादव संभल हिंसा में सपा नेताओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों के नाम शामिल होने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। मुरादाबाद पहुंचे शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, भगवान राम के मंदिर से चोरी करने वालों से बड़ा अधर्मी कोई हो नहीं सकता। सभी ने इस बार मन बना लिया है कि भाजपा की सरकार हटाकर यूपी में सपा की सरकार बनानी है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। शिवपाल बोले- हम कभी राम मंदिर के विरोधी नहीं रहे। भाजपा कहीं भी विकास का काम नहीं करती। छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान सभी परेशान हैं। भाजपा ने पूरे प्रदेश को जीएसटी और टैक्स लगाकर पूरे यूपी को लूटा है। बिजली के रेट आकाश छू रहे हैं। सपा नेता ने कहा कि अयोध्या में मंदिर कोर्ट के आदेश से बना है। भाजपा इसका श्रेय लेना चाहती है। जबकि सपा ने हमेशा कहा है कि जो कोर्ट का आदेश होगा, उसका हम हमेशा पालन करेंगे। भाजपा के लोग सिर्फ हिंदू और मुस्लिम चलाना चाहते हैं। ये देश की समस्याओं से महगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। शिवपाल यादव बोले, इनके जो कारनामे हैं उनसे जनता त्रस्त है। इसलिए भाजपा के लोग हिंदू मुस्लिम की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा से हमारा अभी तक कोई संबंध नहीं है। सपा और कांग्रेस से अभी तक गठबंधन है। जहां भी किसान और नौजवान छात्र के विरोध में काम होगा वहां पर हम लोग उसके खिलाफ खड़े होंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि रामपुर में सपा नेता मोहम्म्द आजम खां पर सरकार ने तमाम झूठे मुकदमे लाद रखे हैं। शिवपाल बोले- मैं कल रामपुर जाऊंगा और आजम खां से मुलाकात करूंगा। बोले- हम जौहर यूनिवर्सिटी भी जाएंगे और उनके घर पर भी जाएंगे। हम छात्रों के साथ हैं, आजम के साथ हैं और जौहर यूनिवर्सिटी के साथ हैं। शिवपाल यादव मुरादाबाद में ही रात्रिविश्राम करेंगे। इसके बाद बुधवार को उनका रामपुर जाने का कार्यक्रम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोरी के जेवरात और नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में पुलिस ने चोरों को भेजा जेल, बाइक बरामद
    Next Article
    बहराइच में युवती का शव फंदे से लटका मिला:परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में थे, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment