Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक रागिनी समेत 3 के खिलाफ गैर जमानती वारंट:आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन का मामला, कोर्ट में पेश न होने पर कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश के बावजूद गैरहाजिर रहने पर यह कार्रवाई की गई। मामला विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइंस के उल्लंघन से जुड़ा है। वहीं विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने खबर को भ्रामक बताया है। अब जानिए पूरा मामला… चुनावी जुलूस निकालकर रोड ब्लॉक की 17 फरवरी 2022 को मछलीशहर थाने में तत्कालीन सपा प्रत्याशी डॉ. रागिनी सोनकर, सपा नेता सरवर राईन, मोहम्मद मुस्ताक, राजेश यादव, कैलाश सोनकर और 100 से 125 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि चुनाव के दौरान शाम करीब 5:55 बजे सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कई वाहनों और पैदल जुलूस की शक्ल में चुंगी चौराहे से सब्जी मंडी तिराहे की ओर बढ़ीं। उस समय पुलिस टीम कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद थी। झंडे-बैनर के साथ जुलूस निकालने का आरोप पुलिस के मुताबिक, जुलूस में झंडे और बैनर लहराए जा रहे थे। इससे रोड ब्लॉक हुई, लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। सभी से चुनाव आयोग के निर्देशों और कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बावजूद आचार संहिता और कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया। गवाहों के बयान दर्ज, आरोपियों के बयान होने थे पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में पेश की। सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद अदालत ने आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए तारीख तय की और सभी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया। शनिवार को सुनवाई के दौरान सरवर राईन और मोहम्मद मुस्ताक अदालत में उपस्थित हुए। वहीं, डॉ. रागिनी सोनकर और कैलाश सोनकर की ओर से पेशी से छूट का प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें विधानसभा की बैठक के सिलसिले में लखनऊ जाने के कारण उपस्थित नहीं हो पाने की बात कही गई। अदालत ने प्रार्थना पत्र खारिज कर गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। विधायक बोलीं- खबर भ्रामक फैलाई जा रही डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि यह 2022 का मामला है। उनके अधिवक्ता लगातार तारीखों पर उपस्थित होकर कानूनी कार्रवाई में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा अगली तारीख 22 अक्टूबर को है और वह इस संबंध में अपने अधिवक्ता से बात कर रही हैं। विधायक ने खबर को भ्रामक बताते हुए कहा कि इसे उन्हें गुमराह करने के लिए चलाया जा रहा है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- ग्रेटर नोएडा-घर में परिवार के 5 लोगों की लाशें मिलीं:इनमें पति-पत्नी और 3 बच्चे, बिस्तर पर बच्चों से लिपटे मिले; परिवार में प्रापर्टी विवाद था उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की लाश घर में मिली है। इनमें पति-पत्नी और 3 बच्चे हैं। लाशें घर में बिस्तर पर मिलीं। शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पांचों बिस्तर पर दिखाई दिए। एक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर में घुसी तो देखा कि चारपाई पर पिता की बेटे से लिपटी लाश थी। दूसरे बेड पर मां, छोटा बेटा और बेटी की लाश थी। मां बेटे से लिपटी थीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में हॉस्टल आवंटन के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र:3 दिन से कर रहे हैं प्रदर्शन, पात्रों को मेरिट पर हॉस्टल देने की मांग
    Next Article
    दशहरा की सुरक्षा व्यवस्था का DM-SSP ने लिया जायजा:बदायूं में 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में फूंका जाएगा रावण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment