Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी आवास के बाथरूम में मिला डॉक्टर का शव:शरीर पर नहीं थे कपड़े, बदायूं जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ थे

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिला अस्पताल में तैनात एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. गणेश यादव का शव आज सुबह उनके सरकारी आवास में मिला। वह मूलरूप से मैनपुरी जिले के निवासी थे, लेकिन कुछ साल पहले अपने परिवार को मुरादाबाद की इंदिरा आवास सोसाइटी, मिलन बिहार में स्थानांतरित कर दिया था। आज सुबह 11 बजे तक उनके सरकारी आवास का गेट नहीं खुला। जब परिवार वालों ने उनकी कॉल रिसीव नहीं की, तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो दरवाजा भीतर से बंद था। कुछ देर बाद पुलिस को बुलाया गया, जिसने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। डॉक्टर का शव बाथरूम में पड़ा मिला। उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाने गए थे। बताया जाता है कि डॉ. गणेश हृदय रोगी थे और उन्हें पहले भी दो बार दिल का दौरा पड़ चुका था। फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉ. गणेश के परिवार वाले मुरादाबाद से बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं। सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय ने बताया कि डॉ. गणेश की मृत्यु हुई है और परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेल्थरा रोड मे वोटर-लिस्ट से 66 हजार 279 नाम हटे:3 लाख से अधिक मतदाता बाकी, एसडीएम ने BLO का मनोबल बढ़ाया
    Next Article
    उन्नाव में दुकानदार और परिवार पर हमला, VIDEO:नामज़द समेत 20-25 अज्ञात लोगों पर केस, CCTV फुटेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment