Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दुकानदार और परिवार पर हमला, VIDEO:नामज़द समेत 20-25 अज्ञात लोगों पर केस, CCTV फुटेज

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र स्थित नसीमगंज कस्बे में एक दुकानदार के घर पर हमला किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नसीमगंज कस्बे के निवासी रियाज पुत्र सौवाद अली अपनी दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि ग्राम मऊ के कुछ लोग उनके घर के बाहर जमा होकर गाली-गलौज कर रहे हैं। सूचना पाकर रियाज जब घर पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। रियाज ने आरोप लगाया कि तोहीद, नूरआलम, जहीर, अरसलान उर्फ मतलूफ, साहिल, मोहतसीन, चांद सहित 20-25 अन्य लोगों ने मिलकर उन्हें पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने रियाज के घर में जबरन घुसकर उनकी मां और पत्नी के साथ भी मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि यह पूरी घटना घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसके अतिरिक्त, मोबाइल में भी कुछ साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। बांगरमऊ थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी आवास के बाथरूम में मिला डॉक्टर का शव:शरीर पर नहीं थे कपड़े, बदायूं जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ थे
    Next Article
    लखनऊ में BSNL इंजीनियरों की बैठक, क्वालिटी सुधार पर जोर:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया शुभारंभ, कर्मचारियों ने उठाए टारगेट से जुड़े मुद्दे, 20 साल से पुराना पे-स्केल पर कर्मचारियों में नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment