Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेल्थरा रोड मे वोटर-लिस्ट से 66 हजार 279 नाम हटे:3 लाख से अधिक मतदाता बाकी, एसडीएम ने BLO का मनोबल बढ़ाया

    2 hours ago

    1

    0

    बेल्थरा रोड के तहसील सभागार में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी शरद चौधरी की अध्यक्षता में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत हुए बड़े बदलावों की जानकारी साझा की गई। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में पहले कुल 3,69,721 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद सूची से 66,279 नाम हटा दिए गए हैं, जिसके बाद अब 3,03,442 मतदाता शेष रह गए हैं। हटाए गए नामों में मुख्य रूप से मृत, अपात्र, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप की गई है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, सटीक और पारदर्शी बनाना है, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से हट गया हो, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुनः जुड़वा सकता है। इस पूरे अभियान के दौरान एसडीएम शरद चौधरी ने बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर्स) का लगातार उत्साहवर्धन किया। इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद किसी भी बीएलओ या अधिकारी पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई। मतदाता सूची में हुए इस व्यापक संशोधन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों के कार्यकर्ता सूची का परीक्षण कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। बेल्थरा रोड में मतदाता सूची का यह अंतिम प्रकाशन चुनावी पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान सपा विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बासपारी, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, अरुण तिवारी, कांग्रेस नेता अखिलेश कन्नौजिया, आप नेता अधिवक्ता हृदयानंद सिंह के अलावा हेमंत मृदुल, प्रमोद कुमार, आशुतोष पाण्डेय, राज़ी कमाल पासा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर DM ने ADPO का वेतन रोका:BDO-लेखाकार को नोटिस, बिना फोटो सत्यापन भुगतान पर जताई नाराजगी
    Next Article
    सरकारी आवास के बाथरूम में मिला डॉक्टर का शव:शरीर पर नहीं थे कपड़े, बदायूं जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment