Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी जमीन से अंबेडकर प्रतिमा हटाई गई:चंदौसी में ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई

    23 hours ago

    1

    0

    संभल जिले के चंदौसी में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार को हटा दिया गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। यह घटना चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र के बेरीखेड़ा गांव की है। चार दिन पहले अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की थी। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचित किया कि प्रतिमा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के लगाई गई थी। सूचना मिलने पर एसडीएम आशुतोष तिवारी, सीओ दीपक तिवारी और बनियाठेर थाना प्रभारी मनोज वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की और पाया कि प्रतिमा बिना अनुमति स्थापित की गई थी, जो नियमों के विरुद्ध है। एसडीएम ने तत्काल प्रतिमा हटाने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई शाम 4 बजे शुरू हुई और लगभग डेढ़ घंटे तक चली। इसके बाद पुलिस ने प्रतिमा को हटवाकर एक वाहन में बनियाठेर थाने पहुंचा दिया। प्रतिमा हटाए जाने के दौरान मौके पर काफी संख्या में महिलाएं भी एकत्र हो गईं। महिलाओं ने उसी स्थान के एक कोने में बने मंदिर का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या मंदिर बनाने के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह जगह बच्चों के खेलने की है। इस दौरान तहसीलदार रवि सोनकर और हल्का लेखपाल संजीव कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की नई परंपरा को शुरू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी खाद के गड्ढे की जमीन पर प्रतिमा स्थापित करना नियमसम्मत नहीं है। एसडीएम ने यह भी बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा लिखित में शिकायत की गई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले को शांत कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में रिश्वतखोर लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार:हैसियत प्रमाण पत्र की रिपोर्ट के बदले मांगे थे 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल
    Next Article
    गाजीपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की समीक्षा बैठक:डीएम-एसपी ने सुरक्षा, पारदर्शिता के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment