Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी परिसर में किसानसभा मामले की जांच पूरी:बदायूं में डीडीओ ने सीडीओ को सौंपी रिपोर्ट, डीएम लेंगे आगे का निर्णय

    21 hours ago

    1

    0

    बदायूं के इस्लामनगर ब्लॉक परिसर में पूर्व सांसद व मंत्री डीपी यादव की किसानसभा के मामले में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अखिलेश चौबे ने जांच पूरी कर ली है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) केशव कुमार को सौंप दी है। अब यह रिपोर्ट जिलाधिकारी अवनीश राय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। यह मामला 17 फरवरी को इस्लामनगर ब्लॉक में आयोजित एक किसानसभा से जुड़ा है। इस सभा के फोटो और वीडियो तीन दिन पहले सामने आए थे, जिसमें पूर्व सांसद व मंत्री डीपी यादव किसानों को संबोधित करते दिख रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि किसी भी अधिकारी में इतनी क्षमता नहीं कि वह उनका फोन न उठाए या उनका काम न करे। यादव ने खुद को ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि वे किसी से चंदा नहीं लेते और किसी भी पार्टी के व्यक्ति का काम करा देते हैं। सरकारी परिसर में इस तरह की सभा के आयोजन और यादव के बयानों के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया था। जिलाधिकारी ने मामले की जांच डीडीओ अखिलेश चौबे को सौंपी थी। डीडीओ ने ब्लॉक पहुंचकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुनव्वर सहित अन्य स्टाफ के बयान दर्ज किए और विभिन्न पहलुओं पर जांच की। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि किसानसभा का आयोजन ब्लॉक स्टाफ द्वारा किया गया था या डीपी यादव संयोगवश वहां पहुंचे थे। सभा में भोजन की व्यवस्था भी थी, जिससे ब्लॉक प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। डीडीओ अखिलेश चौबे ने पुष्टि की है कि जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के स्तर पर की जाएगी। डीपी यादव के राजनीतिक सफर की बात करें तो वे संभल से एक बार सांसद और बुलंदशहर व बदायूं से चार बार विधायक रह चुके हैं। बदायूं के बिसौली में उनकी यदु शुगर मिल है, जबकि सहसवान में डीपी महाविद्यालय स्थित है। वे अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी होली स्पेशल बसें:यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम का फैसला
    Next Article
    बस-स्टैंड पर महिला ने दूसरी महिला को डंडे से पीटा:जालौन में आपसी विवाद में मारपीट का प्रयास, घटना का वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment