Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 8 सेमी दूर:मौसम सामान्य, अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार; 33°C रहा अधिकतम तापमान

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज 8 सेंटीमीटर नीचे दर्ज किया गया। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, शनिवार को अयोध्या में मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम 68 प्रतिशत रही। दक्षिण-पूर्वी दिशा से 6.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। सरयू का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा अयोध्या में सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर पहली बार खतरे के निशान 92.73 मीटर के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में नदी के जलस्तर में 4 सेमी का इजाफा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अयोध्या प्रभारी के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते जलस्तर में इजाफा हुआ है। कतर्नियाघाट और पास के गिरजापुरी या शारदा बैराज से पानी छोड़े लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में सरयू के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष जून और जुलाई में अयोध्या में औसत से कम बारिश हुई है। इसके बावजूद सरयू का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के चित्रगुप्त पीठ में 9 अगस्त को हवन-पूजन:श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में जल्द फैसला आने के लिए प्रार्थना की जाएगी, साधु-संत होंगे शामिल
    Next Article
    प्रमोशन के दौरान धक्का-मुक्की और फिर ऊंचाई से गिरा युवक... लखनऊ में 'बंटवारा 1947' प्रमोशन के दौरान हादसा, CM से मिले सनी- प्रीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment