Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू में डूबकर जान गंवाने वालों के परिवार को मदद:अयोध्या में 4 -4 लाख रुपए मिले, 1 जुलाई को हुआ था हादसा

    1 day ago

    2

    0

    अयोध्या। अयोध्या के सोहावल तहसील क्षेत्र के सनाहा गांव में सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबकर जान गंवाने वाली पांच महिलाओं और एक किशोरी के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक एवं लोकलेखा समिति के सदस्य डॉ. अमित सिंह चौहान ने परिजनों को सहायता राशि के प्रमाण पत्र सौंपे। 1 जुलाई को हुआ था हादसा विधायक ने बताया कि 1 जुलाई को सरयू नदी में स्नान के दौरान हुए हादसे में मरियम, शाहीन, राशीदा, सजरुल और नाजिया की डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल था। हर परिवार को मिले 4 लाख रुपये उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी पीड़ित परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की थी। इसके तहत मंगलवार को परिजनों को सहायता राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़ित परिवारों तक सरकार की सहायता पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान विधायक ने हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं और किशोरी के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही कहा कि प्रशासन भी पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में करणी सेना के पदाधिकारी विधायक से मिले:कांट बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप पर रखने की मांग
    Next Article
    हाथरस में वकीलों, दस्तावेज लेखकों का धरना स्थगित:'फ्रंट ऑफिस' प्रणाली के विरोध में चल रहा था प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment