Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में वकीलों, दस्तावेज लेखकों का धरना स्थगित:'फ्रंट ऑफिस' प्रणाली के विरोध में चल रहा था प्रदर्शन

    1 day ago

    2

    0

    हाथरस तहसील सदर में 'फ्रंट ऑफिस' प्रणाली लागू करने के विरोध में वकीलों, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों का अनिश्चितकालीन धरना आज स्थगित कर दिया गया। यह प्रदर्शन संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले किया जा रहा था। हालांकि, रविवार को ही काफी वकीलों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद, आज कुछ आंदोलनकारियों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन जारी रखा, जिससे सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। धरने की अध्यक्षता संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने की। आज आंदोलनकारियों ने एक बैठक की, जिसमें आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की गई। संयुक्त संघर्ष समिति की इस संयुक्त मीटिंग में धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद... बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश चौधरी सहित नितिन जैसवाल, गौरव कुमार बघेल, सुदर्शन शर्मा, राजकुमार अग्निहोत्री, मनीष मित्तल, अरविंद कुमार आर्य, अशोक शर्मा, उमेश चंद्र, असगर खान, राहुल शर्मा कातिब, सुरेश चंद्र कातिब, वी.के. जैन कातिब, अशोक पाठक कातिब, हरिशंकर कातिब, विजेंद्र सिंह कातिब आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरयू में डूबकर जान गंवाने वालों के परिवार को मदद:अयोध्या में 4 -4 लाख रुपए मिले, 1 जुलाई को हुआ था हादसा
    Next Article
    सीतापुर में 10 करोड़ की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:13 बीघा में बिना लेआउट काटे गए प्लॉट ध्वस्त, आगे भी अभियान जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment