Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संसद के बाहर नारेबाजी- नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब:LPG संकट पर बोलेंगे पेट्रोलियम मंत्री; राहुल ने कहा था- बड़ी समस्या आने वाली है

    13 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर हंगामा किया। सुबह 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। संसद परिसर में राहुल समेत विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने 'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब' के नारे लगाए। राहुल गांधी ने सरकार से LPG की कमी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। विपक्ष के प्रदर्शन के बाद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी देश में तेल-गैस की सप्लाई पर बोलेंगे। लोकसभा में विपक्ष द्वारा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला दोबारा सदन की अध्यक्षता करने के लिए कुर्सी पर लौटे। विपक्ष का LPG सिलेंडर को लेकर प्रदर्शन राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, बिल्कुल अलग वजहों से। वे एप्स्टीन अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं। उधर, राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा उठाया। संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत को ट्रंप फिर दे सकते हैं बड़ा झटका, ट्रेड को लेकर 16 देशों के खिलाफ होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगा ये एक्शन
    Next Article
    सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग, ₹900 वाला ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल सिलेंडर के ₹4000 वसूले जा रहे, गैस की किल्लत से इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment