Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद खरवार ने केंद्र सरकार से की पहल:सोनभद्र के अधूरे सड़क-रेल प्रोजेक्ट पूरे कराने की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    सांसद छोटेलाल खरवार ने सोनभद्र में अधूरे सड़क और रेल प्रोजेक्ट्स को पूरा कराने के लिए केंद्र सरकार से पहल की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत से संबंधित विस्तृत मांग पत्र सौंपा। अपने पत्र में सांसद ने रीवा-रांची फोरलेन सड़क परियोजना के अधूरे हिस्सों को जल्द पूरा कराने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, हाथीनाला से शक्तिनगर होते हुए छत्तीसगढ़ तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क को शीघ्र शुरू करने का आग्रह भी किया गया है। उन्होंने विंढमगंज से कचनरवा-कोन मार्ग, कोन से तेलगुड़वां तक सड़क निर्माण और बकरिहंवा से विजपुर मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण की आवश्यकता को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही, औणी मोड़ से शक्तिनगर तक सड़क को दुरुस्त कर बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है। सांसद छोटेलाल खरवार ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण परिवहन व्यवस्था भी मजबूत होगी। इससे व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। सड़क परियोजनाओं के साथ ही सांसद ने रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी पहल की है। उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर त्रिवेणी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को पूर्व की भांति नियमित रूप से चलाने की मांग की। उनका कहना है कि इन ट्रेनों के संचालन से सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रा सुविधाजनक हो सकेगी। इसके अतिरिक्त, सांसद ने सोनभद्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से भी मुलाकात कर पत्र सौंपा है। उन्होंने जिले के सड़क, रेल और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र सरकार से लगातार सहयोग मांगा है। सांसद ने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार जनपद की आवश्यकताओं को गंभीरता से ललिया है और सोनभद्र के विकास को नई दिशा और गति मिल सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज मेरठ आएंगे पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी:सपा पार्टी कार्याल पर बैठक करेंगे, रोजा इफ्तार में भी शामिल होंगे
    Next Article
    बरेली नमाज विवाद में हाईकोर्ट सख्त, DM-SSP तलब:घर मालिक को 24 घंटे सुरक्षा का आदेश, 23 मार्च को आएगा फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment