Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सलमान ने नाबालिग से की दरिंदगी:गाजियाबाद में महिला बोली- मेरी बेटी से रेप किया और बाल पकड़कर पीटा, विधायक नंदकिशोर को कहा था लंगड़ा

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को ‘लंगड़ा’ कहने का आरोपी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान पर अब रेप की भी एफआईआर हुई है। एक महिला ने लोनी बार्डर थाने में पॉक्सो और बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि मैं अपनी 11 साल की बेटी के साथ जा रही थी। जहां सलमान ने अपने साथियों के साथ से अगुवा किया। इसके बाद नाबालिग बेटी को बाल पकड़कर पीटा और जबरन दरिंदगी की। मां के विरोध करने पर उसके साथ भी गाली गलौच कर मारपीट की गई। गाजियाबाद SOG ने 8 सितंबर को हाजी सलमान को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से पकड़ा था, जिस पर गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। जहां मंगलवार शाम ही हाजी सलमान को जेल भेजा गया। 11 साल की बेटी से दरिंदगी गाजियाबाद के लोनी बार्डर की एक महिला ने 8 सितंबर की रात को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 3 सितंबर की रात को मैं अपनी 11 साल की बेटी गुरुद्वारे से लौट रही थी। जहां हाजी सलमान व तसलीम ने लिफ्ट देने के बाहने बैठाा। इसके बाद सलमान गलत हरकत करने लगा। मैंने विरोध किया तो मेरे साथ गंदी गालियां देकर मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद सलमान ने 11 साल की बेटी को चांटा मारा, इसके बाद बेटी के साथ जबरन रेप किया। मैने जब विरोध किया तो मुझे भी मारने पीटने लगे। सलमान के साथ मारपीट करने में तसलीम ने भी साथ दिया। इसके बाद हमें धमकी देते हुए कहा कि मैं बहुत बड़ा बदमाश हूं। यदि पुलिस से शिकायत की तो लाश भी नहीं मिलने की। जिसके बाद आरोपी सलमान व तसलीम ने मां बेटी को गाड़ी से धक्का देकर फेंक दिया। महिला ने बताया कि मैं बहुत डर गई थी। सलमान के बारे में नेट पर देखा तो वह मीडिया में चर्चित रहता है। उसको पहचान लिया। रील में कहा था- अकेले मिले तो टांगों का चूरा कर देंगे सलमान के खिलाफ लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। उसकी वायरल रील में विधायक को ‘लंगड़ा’ कहा गया था। वीडियो में कथित तौर पर कहा गया था- ‘ओ लंगड़े! अकेले मिल गए तो तेरी टांगों का चूरा कर देंगे।’ वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और सलमान की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। सुमित सूद पर हमले में भी लगा है आरोप हाजी सलमान लोनी के गौरी पट्टी का रहने वाला करीब 30 साल का सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। 2 सितंबर को लोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता सुमित सूद पर हमले का मामला भी सामने आया था। शिकायत में सलमान और उसके परिवार के लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और लूटपाट करने के आरोप लगाए गए हैं। नाजिया ने सलमान को कहा था कठमुल्ला सलमान की तलाश के बीच भाजपा नेत्री नाजिया इलाही खान ने वीडियो जारी कर उस पर हमला बोला था। उन्होंने सलमान को ‘गुंडा’, ‘मवाली’, ‘मदरसा छाप’, ‘गटर छाप’ और ‘कठमुल्ला’ जैसे शब्दों से संबोधित किया था। नाजिया ने सलमान पर पाकिस्तान से लिंक होने का भी आरोप लगाया और पुलिस से इसकी जांच की मांग की थी। यह आरोप नाजिया के बयान पर आधारित हैं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नाजिया खुद को हिंदूवादी और सनातनी बता चुकी हैं। उन्होंने रक्षाबंधन पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को उनके आवास पर राखी भी बांधी थी। डीसपी देहात का बयान डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि सलमान को मंगलवार को जेल भेजा गया। जिसके खिलाफ पॉक्सो और रेप व गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। नाबालिग का मेडिकल कराकर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में ई-रिक्शा चालकों और मजदूरों के हक में मुहिम:अवैध वसूली और उत्पीड़न रोकने के लिए संगठन ने उठाई आवाज
    Next Article
    बांसगांव में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होंगे:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर असमंजस खत्म, एसडीएम ने दिए काम जारी रखने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment