Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांसगांव में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होंगे:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर असमंजस खत्म, एसडीएम ने दिए काम जारी रखने के निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के बांसगांव तहसील में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का काम अब पूर्ववत चलता रहेगा। एसडीएम मलखान सिंह ने सोमवार को इस कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हो रहे लोगों को राहत मिलेगी। दरअसल, भारत सरकार की ओर से 6 अगस्त 2026 को जारी राजपत्र को लेकर भ्रम की स्थिति बनी थी, जिसके चलते तहसील में दो वर्ष से अधिक अवधि वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जा रहा था। राजपत्र को लेकर बनी थी असमंजस की स्थिति भारत सरकार के राजपत्र के अंतिम पैरा में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिनियम 6 अगस्त 2026 को जारी हुआ है। हालांकि, यह कब से प्रभावी होगा, इसकी तारीख केंद्र सरकार अलग से अधिसूचना जारी कर तय करेगी। इसी प्रावधान को लेकर तहसील में प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी। एसडीएम के निर्देश से दूर हुआ भ्रम एसडीएम मलखान सिंह ने सोमवार को कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का काम पहले की तरह जारी रखने को कहा। अब दो वर्ष से अधिक अवधि वाले आवेदनों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निर्देश के बाद प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सलमान ने नाबालिग से की दरिंदगी:गाजियाबाद में महिला बोली- मेरी बेटी से रेप किया और बाल पकड़कर पीटा, विधायक नंदकिशोर को कहा था लंगड़ा
    Next Article
    गंगा खतरे के निशान से महज 4 सेंटीमीटर दूर:15 मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, 22 नावें लगाई गई, लोगों की बढ़ी चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment