Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा:मिल्कीपुर में विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया नेतृत्व, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    4 hours ago

    1

    0

    मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज मंडल में गुरुवार 20 अगस्त को संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती पर एक भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने इस यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह करीब 11 बजे रनापुर स्थित मां दुर्गा माता मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस दौरान संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कलश वंदन यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु 'संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की जय' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम चला रहा यह कलश यात्रा रनापुर से शुरू होकर सिंधौरा, चिखड़ी, बल्लीपुर, पलिया और चिरगीवीर बाबा होते हुए आस्तीक मुनि आश्रम पहुंची, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ। रास्ते में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में एकता और विश्वास की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ये कलश वंदन यात्राएं निकाली जा रही हैं। विधायक ने बताया कि संत रविदास जी ने समाज को जोड़ने और समानता का संदेश दिया था। विधायक ने आगे बताया कि यह यात्रा पूरे प्रदेश की विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में भी ऐसी कलश वंदन यात्राएं निकाली जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी समेत क्षेत्रीय लोगों मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताज देख बोले जापानी गवर्नर- लाइफ का सबसे अच्छा अनुभव:240 सदस्यीय डेलिगेशन संग किया दीदार, यूपी के लोगों की भी तारीफ की
    Next Article
    आनंदेश्वर मंदिर में महादेव का दिव्य श्रृंगार:गेंदे, अपराजिता, कमल के फूलों से सजा दरबार, पीतांबर वस्त्र धारण किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment