Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज देख बोले जापानी गवर्नर- लाइफ का सबसे अच्छा अनुभव:240 सदस्यीय डेलिगेशन संग किया दीदार, यूपी के लोगों की भी तारीफ की

    11 hours ago

    1

    0

    ताजमहल का दीदार करने पहुंचे जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी 240 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आगरा पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। ताजमहल की खूबसूरती और कारीगरी से प्रभावित गवर्नर ने विजिट के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि ताजमहल जैसे खूबसूरत मास्टरपीस को जिस तरह संभालकर रखा गया है, उसके लिए वह यूपी के लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। वहीं, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के दौरे को सार्थक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जमीन उपजाऊ है और यहां पर्यटन, निवेश और सहयोग की काफी संभावनाएं हैं। इस दौरान मंत्री ने गवर्नर को उपहार स्वरूप इनले वर्क से नक्काशित मार्बल की प्लेट भी भेंट की। ताजमहल की खूबसूरती से प्रभावित हुए गवर्नर गुरुवार को आगरा पहुंचे जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल का भ्रमण किया। ताजमहल को करीब से देखने के बाद गवर्नर ने कहा कि उन्होंने इसे तस्वीरों में कई बार देखा था, लेकिन सामने से देखने का अनुभव बिल्कुल अलग है। उन्होंने ताजमहल की बारीक कारीगरी और भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि करीब से इसकी खूबसूरती को महसूस करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि इतनी खूबसूरत ऐतिहासिक धरोहर को संभालकर रखना प्रशंसनीय है। प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं 3 तस्वीरें देखिए ब्रज की संस्कृति से हुआ स्वागत ताजमहल पहुंचने से पहले जापानी प्रतिनिधिमंडल का आगरा में ब्रज की परंपरागत संस्कृति के साथ स्वागत किया गया। मोर नृत्य और बम रसिया की प्रस्तुतियों ने विदेशी मेहमानों को ब्रज की लोक संस्कृति से रूबरू कराया। जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी और उप-राज्यपाल जुनिची इशिदेरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आगरा पहुंचा था। दिन में गलगोटियास विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दल जयपी पैलेस पहुंचा, जहां पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और पर्यटन विभाग की महानिदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जयवीर सिंह बोले- दौरा रहा सार्थक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के दौरे को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि आगरा इस यात्रा का पहला पड़ाव है। ताजमहल के बाद जापानी मेहमान उत्तर प्रदेश के दूसरे हिस्सों की संस्कृति और पर्यटन विरासत को भी देखेंगे। जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जमीन उपजाऊ है और प्रदेश में पर्यटन के साथ-साथ निवेश और औद्योगिक सहयोग की भी व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच पहले से मजबूत संबंध हैं और इस तरह के दौरे इन्हें और मजबूत करने में मदद करेंगे। 18 से 23 अगस्त तक भारत दौरा जापानी प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 अगस्त तक भारत और उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। दौरे का उद्देश्य भारत-जापान के साथ ही उत्तर प्रदेश के बीच औद्योगिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है। प्रतिनिधिमंडल के ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इससे प्रदेश में जापानी निवेश, तकनीकी सहयोग, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। लखनऊ में पर्यटन पर होगी चर्चा आगरा के बाद जापानी प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचेगा। 21 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पर्यटन से जुड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें 50 से अधिक टूर ऑपरेटरों, होटल कारोबारियों और उद्यमियों के साथ राउंडटेबल बैठक होगी। इस दौरान जापानी निवेश, औद्योगिक सहयोग, तकनीकी ट्रांसफर, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों के साथ पर्यटन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। बौद्ध पर्यटन, वेलनेस और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विषय भी चर्चा में रहेंगे। वाराणसी में देखेंगे बौद्ध और आध्यात्मिक विरासत लखनऊ के बाद प्रतिनिधिमंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश का दौरा करेगा, जिसमें वाराणसी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। यहां जापानी मेहमान प्रदेश की बौद्ध और आध्यात्मिक विरासत से रूबरू होंगे। जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जापानी पर्यटक उत्तर प्रदेश को केवल ताजमहल तक सीमित पर्यटन गंतव्य के तौर पर न देखें, बल्कि आगरा, लखनऊ और पूर्वांचल को जोड़कर एक समग्र पर्यटन अनुभव के रूप में समझें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष अभियान:डॉ. अमित निरंजन ने शुरू किया मेंटल हेल्थकेयर मिशन; शिक्षकों और छात्रों को मिला साइकोलॉजिकल ट्रेनिंग
    Next Article
    संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा:मिल्कीपुर में विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया नेतृत्व, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment