Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संत रविदास की जन्मस्थली पर समरसता संकल्प अभियान:500 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, CM योगी- राष्ट्रीय अध्यक्ष कल करेंगे शुभारंभ

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में मंगलवार को संत रविदास के स्मारक से मिट्टी इकट्ठा कर मंदिर तक 131 कलशों की यात्रा निकाली गई। इसमें 500 महिलाएं शामिल हुईं। जो कलश को सिर में धारण कर मंदिर तक पहुंची। जहां कलश स्थापित किए गए। इसके बाद 29 जुलाई को कलश को जनसभास्थल पर ले जाया जाएगा। जहां शाम करीब 5 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम योगी और संत निरंजन दास कलश पूजन के बाद सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कलशों को विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा। 30 जुलाई को 27 राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधि कलशों को लेकर रवाना होंगे। वहीं प्रदेश के सभी जिलों से कलश संग्रह टोलियां भी निकलेंगी। दरअसल, संत के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भाजपा ने राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है। जो 20 फरवरी तक चलेगा। 27 राज्यों से पहुंचेंगे प्रतिनिधि प्रदेश के समाज क्लयाण मंत्री (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि अभियान के तहत पांच प्रमुख चरणों में कार्यक्रम होंगे। 29 जुलाई से 10 सितंबर तक गुरु रविदास कलश वंदन अभियान राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक चलेगा। वहीं 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क होगा। 5 अक्तूबर से 5 नवंबर तक गुरु रविदास समरसता यात्रा जालंधर से काशी तक निकाली जाएगी। वहीं 26 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क अभियान’ चलाया जाएगा। रविदास घाट पर दीपोत्सव अभियान के तहत ‘गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान’ भी चलाया जाएगा। इसके तहत रविदास घाट पर 11000 दीप तथा श्री रविदास स्मारक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 29 को देशभर के संत रविदास महाराज के मंदिरों के साथ ही भाजपा के सभी मंडल स्तर पर भी दीपोत्सव आयोजित किए जाएंगे। 600 बसें और 500 छोटे वाहन सेवा में रहेंगे कार्यक्रम में आने वाले संत-महात्माओं के लिए दो दिनों तक रहने और खान-पान की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के जनपदों से आने वालों के लिए 600 तथा जनपद के लिए 400 बसों की व्यवस्था है। स्थानीय आवागमन के लिए 500 ऑटो-रिक्शा व छोटे वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। कलश यात्रा के लिए 131 विशेष कलशों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने वाले संत-महात्माओं को 500 विशेष किट बैग वितरित किए जाएंगे। दीपोत्सव और भोजन प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SDM पर अभद्रता का आरोप, लेखपाल धरने पर बैठे:समीक्षा बैठक में बेइज्जत करक भगाने का आरोप, बलरामपुर सदर तहसील में कार्य बहिष्कार
    Next Article
    Reality Shows: 'खतरों के खिलाड़ी' से लेकर 'द ट्रेटर्स 2' तक, अगस्त के महीने में टीवी और OTT पर आ रहे ये 5 धमाकेदार रिएलिटी शोज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment