Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDM पर अभद्रता का आरोप, लेखपाल धरने पर बैठे:समीक्षा बैठक में बेइज्जत करक भगाने का आरोप, बलरामपुर सदर तहसील में कार्य बहिष्कार

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर सदर तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और लेखपाल संघ के बीच विवाद अब आंदोलन में बदल गया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सदर तहसील इकाई ने मंगलवार सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। लेखपाल तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे हैं और एसडीएम से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं। यह विवाद सोमवार शाम करीब 7:30 बजे तहसील सभागार में शुरू हुआ। एसडीएम अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विभागीय समीक्षा बैठक चल रही थी। आरोप है कि बैठक के दौरान तहसील अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने किसान रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व कार्यों से संबंधित क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया। इसी पर एसडीएम ने कथित तौर पर उन्हें अपमानित करते हुए बैठक से बाहर जाने को कहा और मौखिक रूप से निलंबन के निर्देश भी दिए। इस घटना से नाराज लेखपालों ने इसे कर्मचारी सम्मान पर सीधा प्रहार बताया। उन्होंने देर रात आपात बैठक कर आंदोलन का निर्णय लिया। मंगलवार सुबह से सदर तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों का धरना-प्रदर्शन जारी है। सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, जिससे राजस्व से जुड़े कई कार्य प्रभावित होने की आशंका है। धरना शुरू होने से पहले, लेखपाल संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई है कि एसडीएम सार्वजनिक रूप से अपने कथित दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगें और भविष्य में कर्मचारियों के सम्मान का ध्यान रखें। संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। तहसील अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि कर्मचारी अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि धरना-प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। धरने में अमित तिवारी, तहसील मंत्री नेहा मिश्रा, सुशील कुमार, प्रीति गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, पुनीत मिश्रा, दुष्यंत श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में लेखपाल शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पड़ोसी इशारा करके बुला रहा था:शादीशुदा महिला से बोला- बेगम घर में नहीं हैं, आ जाओ तुम्हें पत्नी बनाकर रखूंगा…
    Next Article
    संत रविदास की जन्मस्थली पर समरसता संकल्प अभियान:500 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, CM योगी- राष्ट्रीय अध्यक्ष कल करेंगे शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment