Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में एक हफ्ते में एक करोड़ की धोखाधड़ी:निजी बैंक कर्मियों ने पहली बार 90 लाख, दूसरी बार 41 ग्राहकों से 10.86 लाख हड़पे

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले में धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नाथनगर में एक निजी बैंक के दो कर्मचारियों ने 41 ग्राहकों से करीब 10.86 लाख रुपये की ठगी की है। इससे पहले मुखलिसपुर में भी 90 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया था, जिससे कुल धोखाधड़ी एक करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। शाखा प्रबंधक ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। यह घटना महुली थाना क्षेत्र के भिटनी दुधारी, नाथनगर में संचालित एक निजी बैंक में हुई। बैंक प्रबंधक राहुल वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि देवरिया जनपद के दो कर्मचारी शाखा में कार्यरत थे। इन कर्मचारियों ने कुल 12 लाख 83 हजार 365 रुपये का गबन किया था। प्रबंधक के अनुसार, गबन की गई राशि में से एक लाख 96 हजार 371 रुपये की वसूली हो चुकी है। शेष 10 लाख 86 हजार 994 रुपये अभी भी उन्हीं दोनों कर्मचारियों के पास बकाया हैं। सभी 41 प्रभावित ग्राहकों ने भी इस धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायती पत्र में यह भी बताया गया है कि दोनों आरोपी कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के बैंक से गायब हो गए हैं। गौरतलब है कि नाथनगर की इस घटना से पहले मुखलिसपुर में भी एक कंपनी के कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के दस्तावेजों का उपयोग कर 90 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया था, जिसकी जांच अभी चल रही है। इस मामले पर सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। मुखलिसपुर में गबन के आरोपी कर्मियों की तलाश तेज : मुखलिसपुर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लोन पत्रावलियों में जालसाजी करके 90 लाख रुपये के गबन मामले की जांच महुली पुलिस ने तेज कर दी है। गबन के आरोपी कर्मचारियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। एसओ दुर्गेश पांडेय ने बताया कि टीम जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश करेगी। कंपनी के कर्मियों ने बेहद शातिराना तरीके से इसे अंजाम दिया था। उन्होंने पहले महिलाओं की फोटो और आईडी ली, फिर नाम बदलकर अपनों के खातों में राशि को ट्रांसफर कर दिया। कर्मचारियों ने 197 महिलाओं के कागजात का इस्तेमाल किया था। उन्होंने महिलाओं को कंपनी के फायदे बताकर उनके घर का भी फोटो मंगा लिया था। इसके बाद आधार कार्ड व कागजातों में एडिट कर नाम बदल दिया, फिर बाद में अपनों के खातों में राशि को ट्रांसफर कर दिया। आरोपियों ने अगस्त 2025 से सितंबर 2025 के बीच इसे अंजाम दिया। मिर्जापुर जिले के परजापतिपुर गांव निवासी व फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रघुवीर की तहरीर पर महुली पुलिस ने कर्मचारी अभय कुमार तिवारी निवासी बरियारपुर बलिया, वीरेंद्र निवासी रामनगर मुडैल जिला फर्रुखाबाद, शिवा वर्मा निवासी आम थाना पैकवलिया, बस्ती और अकरम हुसैन निवासी खुरहुरिया अकडंगा थाना शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर पर प्राथमिकी दर्ज की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा उत्तराखंड स्कूल की नौवीं से 12वीं तक मान्यता रद्:इन क्लास में पढ़ते है 700 स्टूडेंट्स, याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीएसई से मांगा था जवाब
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में नितिन हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल:पैर में गोली लगी, तमंचा बरामद; अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment