Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में युवक पोखरे में डूबा:तामेश्वरनाथ धाम मेले में हादसा, कपड़ा और मोबाइल मिलने पर चला सर्च ऑपरेशन

    16 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ धाम में लगे मेले के दौरान सोमवार को एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए और सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक को बाहर निकाला। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मोबाइल फोन के जरिए सूचना मिली थी कि पोखरे के किनारे कपड़े, मोबाइल और चाभी रखी हुई है, लेकिन कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा है। इस आशंका के आधार पर कोतवाल जयप्रकाश दुबे व अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर तलाशी शुरू कराई। दो घंटे तक चला सर्च अभियान करीब दो घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पैलीखास थाना कोतवाली निवासी विनय पुत्र सोमई के रूप में हुई है। पैलीखास के प्रधान राम अनुज तिवारी ने बताया कि विनय मेला देखने आया था। विनय ने 10वीं तक पढ़ाई की थी और गांव में रहकर मजदूरी करता था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई ब्रजेश और दूसरे भाई विपिन हैं। गांव के लेखपाल विकास राजपूत ने शाम करीब चार बजे फोन कर घटना की सूचना परिवार को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मेले के दौरान पोखरे के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी नीतियों पर उठाए सवाल:भाजपा को बताया सनातन विरोधी, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
    Next Article
    संभल में दो बाइकों की भिड़ंत, 5 लोग घायल:एक महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment