Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौतेले पिता ने बेटी से दुष्कर्म कर हत्या की:ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी छह साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपी आरेंद्र मूलरूप से शाहजहांपुर का निवासी है। वह अपनी दूसरी पत्नी और दो सौतेली बेटियों के साथ सूरजपुर कस्बे में किराए के मकान में रहता है और एक फैक्ट्री में काम करता है। आरोप है कि आरेंद्र ने रविवार को अपनी छह साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने गुपचुप तरीके से बेटी के शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी आरेंद्र की मुलाकात बिहार की रहने वाली महिला से पंजाब में हुई थी, जहां वे एक साथ काम करते थे। बाद में आरेंद्र ने अपनी पहली पत्नी और महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। महिला अपनी दो बेटियों के साथ आरेंद्र के साथ ग्रेटर नोएडा आ गई और वे सूरजपुर कस्बे में किराए के कमरे में रहने लगे। यहीं पर आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी के साथ यह जघन्य अपराध किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे के सामने युवक ने पत्नी को मार डाला:धारदार हथियार से कत्ल कर भागा, 6 साल के बेटे ने पुलिस को बताई कहानी
    Next Article
    अयोध्या में छात्रा अपहरण: तीन को 4 साल कारावास:2007 की घटना, प्रत्येक पर 15 हजार जुर्माना; दुष्कर्म आरोप से बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment