Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे के सामने युवक ने पत्नी को मार डाला:धारदार हथियार से कत्ल कर भागा, 6 साल के बेटे ने पुलिस को बताई कहानी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सहसों में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कमरे में लाश छोड़कर युवक फरार हो गया। घटना का चश्मदीद मृतका के छोटे लड़के ने पुलिस केा कि रात में पापा मम्मी का गला दबा रहे थे हम लोगों को डाँट कर सुला दिया । मृतका की पहचान संगीता देवी के रूप में हुई है, जो दो मासूम बच्चों की मां थी। बताया जा रहा है कि बीती रात उसके पति शैलेश कुमार ने घर के अंदर ही उसकी हत्या कर दी। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन घटना ने परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। सुबह करीब 5 बजे जब पड़ोस की महिला अनुपमा राव खेत में काम के लिए संगीता को बुलाने पहुंची, तो काफी आवाज लगाने के बाद भी वह नहीं उठी। इसके बाद बच्चों को जगाया गया, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पास जाकर देखा गया—संगीता जमीन पर पड़ी थी, उसके सिर पर चोट के निशान थे और जीभ बाहर निकली हुई थी। यह दृश्य देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब मृतका के 6 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ ने पूरी घटना की सच्चाई बता दी। बच्चे के मुताबिक, रात में जब उसकी नींद खुली तो उसके पिता मां का गला दबा रहे थे और फिर उसे डांटकर सुला दिया। इस मासूम की गवाही ने हत्या की कहानी साफ कर दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और सराय इनायत थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे कौशांबी से गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी और शैलेश पेंटिंग का काम करता था। घर के अंदर ही पूरा परिवार जमीन पर सोता था। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका संगीता देवी फूलपुर के शेखपुर मोहल्ले की रहने वाली थी और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो बेटे शिवम (12 वर्ष) और सिद्धार्थ (6 वर्ष) अब पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में देवर-भतीजे पर धोखाधड़ी मारपीट की FIR:पारिवारिक साझेदारी में करोड़ों के गबन का आरोप
    Next Article
    सौतेले पिता ने बेटी से दुष्कर्म कर हत्या की:ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment