Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में असलहे के बल पर घर में घुसकर लूटपाट:बदमाश महिलाओं को डराकर नगदी-जेवर ले गए

    7 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर असलहे के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और महिलाओं को डराकर अलमारी का ताला तोड़ते हुए नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मतीकरपुर निवासी अनूप यादव के घर गुरुवार देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग सास, बहू और पोती के जाग जाने पर बदमाशों ने उन्हें असलहे के बल पर शांत रहने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर घर में रखे नगदी और जेवरात निकाल लिए। पीड़ित महिलाओं के अनुसार बदमाश करीब डेढ़ से दो लाख कीमत रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एडिशनल एसपी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह और प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। सीओ बिसवा अमन सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक ने बिलग्राम-मल्लावां में स्टेडियम का प्रस्ताव दिया:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक आश्वासन दिया
    Next Article
    उन्नाव में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत:एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment