Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में अधिवक्ता से मारपीट, लखीमपुर बार का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सीतापुर में एक अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 25 फरवरी की रात सीतापुर में अधिवक्ता विशाल गुप्ता के साथ राज्यमंत्री सुरेश राही के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने अभद्रता व मारपीट की। अधिवक्ताओं का कहना है कि स्वयं को अधिवक्ता बताने के बावजूद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर चालान कर दिया। जिला अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन के माध्यम से दोषी पुलिसकर्मियों के तत्काल निलंबन की मांग की है। इसके अतिरिक्त, पीड़ित अधिवक्ता का चिकित्सीय परीक्षण कराने और संबंधित मंत्री को उनके पद से हटाने की भी मांग की गई है। इस प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह और महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद रहे। ज्ञापन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को कलेक्ट्रेट में सौंपा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भरतकूप थाना भवन का लोकार्पण, एडीजी ने किया उद्घाटन:बोले- डिजिटल युग के अनुरूप तैयार हुआ यह आधुनिक थाना
    Next Article
    विधवा महिला के हक की लड़ाई लड़ेगा किसान संगठन:न्याय की आस में 1 साल से भटक रही महिला, आरोपी नहीं लगाने दे रहे दरवाजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment