Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधवा महिला के हक की लड़ाई लड़ेगा किसान संगठन:न्याय की आस में 1 साल से भटक रही महिला, आरोपी नहीं लगाने दे रहे दरवाजा

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्योति रोड पर एक विधवा महिला की जमीन पर कब्जे का प्रयास सामने आया है। आरोप है कि दबंग पड़ोसी महिला को उसकी ही जमीन पर गेट तक नहीं लगाने दे रहे हैं। पीड़िता पिछले एक साल से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है। शहर के भदावर हाउस के पास रहने वाली रीता देवी ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। ज्योति रोड पर उनकी एक जमीन है, जिस पर राजकुमार शाक्य नामक व्यक्ति कब्जा करने की नीयत से उन्हें गेट नहीं लगाने दे रहा है। महिला का आरोप है कि जब भी वह गेट लगाने का प्रयास करती हैं, आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देता है। रीता देवी के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों और पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनसुनी से परेशान होकर उन्होंने अब किसान यूनियन बलराज का सहारा लिया है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ रीता देवी ने जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपा। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए जमीन पर कब्जे की कोशिश रोकने और सुरक्षा दिलाने की मांग की है। किसान यूनियन बलराज के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि आरोपी महिला की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता एक साल से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन प्रशासन ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई है। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक महिला को न्याय नहीं मिलेगा, वे उसके साथ खड़े रहेंगे और आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में अधिवक्ता से मारपीट, लखीमपुर बार का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग
    Next Article
    कौशांबी में दंपती से लूटकांड का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवर, नकदी; तमंचा और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment