Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में डीएम ने दो अधिकारियों को थमाया नोटिस:विद्यालय-आंगनबाड़ी निरीक्षण में लापरवाही पर मांगा जवाब, गंदगी पर जताई नाराजगी

    19 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में डीएम राजागणपति आर ने कसमण्डा ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचाखेरा कला (कम्पोजिट) एवं वहां संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान गंभीर खामियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों और प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे विभागों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद महिलाओं से संवाद कर उनकी वैक्सीनेशन पुस्तिकाओं का अवलोकन किया। साथ ही वैक्सीनेशन रजिस्टर की गहन जांच की गई, जिसमें कई कमियां पाई गईं। लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित एएनएम चित्रांशी श्रीवास्तव के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप माताओं और बच्चों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचाखेरा कला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर की जांच में बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई। विद्यालय परिसर में गंदगी और अन्य व्यवस्थागत खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। लापरवाही के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने विद्यालय की रसोई का भी निरीक्षण किया, जहां मिड-डे-मील योजना के अंतर्गत बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की सामग्री की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण स्तर से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवाजी म्यूजियम-बटेश्वर के लिए योगी सरकार ने खोली झोली:चिकित्सा सुविधाओं पर फोकस, SN मेडिकल कॉलेज को मिले 130 करोड़
    Next Article
    बरेली में मैरिज हॉल के सामने तीन गाड़ियों में आग:धूं-धूंकर कर एक साथ जली तीनों कारें, दमकल ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment