Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में होली में दिवाली का नजारा, भव्य आतिशबाजी:सीतापुर में पंचकोसीय परिक्रमा मेला संपन्न, कमाल अख्तर ने मारी बाजी

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मिश्रिख स्थित ऐतिहासिक दधीचि कुंड पर होलिका दहन की रात भव्य आतिशबाजी के साथ होली पंचकोसीय (चौरासी कोसी) परिक्रमा मेला का समापन हुआ। इस अद्भुत आयोजन को देखने के लिए लाखों परिक्रमार्थी और श्रद्धालु साक्षी बने। 15 दिनों तक चली पौराणिक चौरासी कोसी परिक्रमा के समापन अवसर पर कुंड परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और शानदार आतिशबाजी से जगमगा उठा, जिसे श्रद्धालु “होली में दिवाली” के रूप में मनाते हैं। समापन समारोह की घोषणा क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने की। इस दौरान स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आए आतिशबाजों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कमाल अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 15 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। नूर आलम द्वितीय (9 हजार रुपये) और मकसूद अली तृतीय (7 हजार रुपये) रहे। विजेता आतिशबाजों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहित हितकारी संस्थान के अध्यक्ष महंत राघव दास के नेतृत्व में तीर्थराज की महाआरती की गई। आचार्य हरिओम शुक्ला, रविंद्र शुक्ला, राहुल शर्मा, देवव्रत शुक्ला, ऋषभ मिश्रा सहित अन्य आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन-अर्चन कराया। अंत में आचार्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। पौराणिक मान्यता के अनुसार यह आयोजन महर्षि दधीचि द्वारा वृत्रासुर वध के लिए अपनी अस्थियां दान करने के उपरांत परिक्रमार्थियों के सम्मान में किया जाता है। प्रत्येक वर्ष चलने वाली चौरासी कोशीय परिक्रमा में भारत के कोने कोने से श्रद्धालु आकर परिक्रमा करते है। इस अवसर पर रामगोपाल अवस्थी, देवेश पांडेय, अंकित शुक्ला, मनोज पांडेय, बनगढ़ महंत संतोष दास खाकी, पहला महंत बाबा ननकु दास, विमलानंद सरस्वती, प्रीतम दास, विशाल गुप्ता, अभिनव यादव, मेला अधिकारी जनार्दन, ईओ विंध्यांचल, चेयरमैन सीमा भार्गव, प्रतिनिधि अजय भार्गव, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता का नाम बदलकर पाई मृतक आश्रित की नौकरी:29 साल से उठा रहा था वेतन, 8वीं की TC के सत्यापन में खुली पोल
    Next Article
    सीतापुर में होलिका दहन देर रात शांतिपूर्ण संपन्न:पुलिस की कड़ी निगरानी में 4863 स्थलों पर हुआ पूजन,भ्रमणशील रहे अफसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment