Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर का शव झाड़ियों में मिला:गले में दुपट्टा और नशे का इंजेक्शन बरामद

    10 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत के किनारे झाड़ियों में हिस्ट्रीशीटर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मृतक की पहचान मोहम्मद शादाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शादाब थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत 9 मुकदमे दर्ज थे। शादाब के गले में दुपट्टा लिपटा मिला, जबकि घटनास्थल से नशे का इंजेक्शन भी बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस के मुताबिक शादाब शेरापुर वार्ड में किराए के मकान में रहता था। वह किराए की वैगनआर कार चलाकर अपना खर्च चलाता था। बुधवार सुबह खेत के किनारे उसका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके की जांच की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से मिले सामान और अन्य साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित किया। गले में दुपट्टा मिला, पास में पड़ा था नशे का इंजेक्शन घटनास्थल पर पुलिस को शादाब के गले में दुपट्टा लिपटा मिला। इसके अलावा वहां नशे का इंजेक्शन भी बरामद हुआ। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने युवक की मौत को सामान्य नहीं मानते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। महिला के साथ लिव-इन में रहने की बात शादाब के भाई मोहम्मद अल्ताफ के मुताबिक, उसका भाई अविवाहित था और कस्बे की ही एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। उन्होंने बताया कि इस रिश्ते को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था।परिजनों ने इसी विवाद को मौत की वजह बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस मृतक के संपर्क में रहे लोगों और उसकी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह पुलिस के अनुसार शादाब के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत 9 मुकदमे दर्ज थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई है।प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशीष पटेल ने संजय निषाद पर कसा तंज:बोले- उन्हें कोई दर्द है, जिसकी दवा ढूंढने दाएं बाएं जाते रहते हैं
    Next Article
    संविदा एएनएम ने की परमानेंट करने की मांग:समान काम के लिए समान वेतन मांगा, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment